INTERESTING FACTS ABOUT KHILADI AKSHAY KUMAR !
अक्षय कुमार आज हमारे इंडस्ट्री में सबसे अच्छे अभिनेताओं में से एक हैं। बॉलीवुड के सबसे बड़े खिलाड़ी और सुपरस्टार अक्षय कुमार का जन्म 9 सितम्बर 1967 को अमृतसर,पंजाब में हुआ, अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में एक्शन, कॉमेडी और रोमांस, देशभक्ति की फिल्में, नासमझ कॉमेडी की फिल्में करते है, वह बायोपिक्स भी करते है और वह वो फिल्में करते है जिसमे एक उद्देश्य हो । इसलिए, वह बहुमुखी(versatile) है और वर्षों से industry के हिस्सा रहे है । वह अपने जीवन में महिलाओं का सम्मान करते है, और वह अपने परिवार और बच्चों से बहुत प्यार करते है। वह अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलो को हमेशा जीता है। अक्षय कुमार बॉलीवुड के ऐसे सितारें हैं जो अपनी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
तो आइये जानते है अक्षय कुमार के बारे में कुछ जानकारियां और तथ्य :
1. अक्षय कुमार सैनिकों के प्रति बहुत सहानुभूति रखते है और हमेशा आगे आकर हेल्प करते है। उन्होंने भारत के वीर (www.bharatkeveer.gov.in) नाम से ट्रस्ट और वेबसाइट बना रखी है। जोकि इनकम टैक्स फ्री है।
2. अक्षय कुमार का वास्तविक नाम राजीव हरिओम भाटिया है। अक्षय कुमार मिडिल क्लास फैमली से तालुकात रखते थे। उनके पिता Indian Army में थे और माँ एक हाउसवाइफ थी।
3. अक्षय कुमार ने चांदनी चौक दिल्ली में अपना बचपन गुजरा था उसके बाद मुंबई जाकर डॉन बास्को स्कूल तथा गुरुनानक खालसा कॉलेज से पढ़ाई की।
4. मार्शल आर्ट्स में अक्षय कुमार की गहरी रूचि थी तो उनके पापा ने उन्हें बैंकॉक भेज दिया मार्शल आर्ट्स सीखने के लिए। अक्षय कुमार ने वहा खाली समय में शेफ तथा वेटर की नौकरी की। अक्षय कुमार को ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट मिली हैं।
5. जब अक्षय कुमार मार्शल आर्ट्स शीख कर वापिस आये तो मुंबई में प्रशिक्षण देने लग गए थे एक दिन उनके विद्यार्थी, जो कि फोटोग्राफर था उनको देख के कहा आप अच्छे दिखते हैं क्यों न आप मॉडलिंग में अपनी किस्मत आजमा लो।
6. अक्षय कुमार को जल्दी ही मॉडलिंग में मौका मिल गया। उन्हें दो दिन की शूटिंग में लगभग 18000 कमा लिए, इतना मार्शल आर्ट सीखा कर महीने भर में कमाते थे। फिर अक्षय ने मॉडलिंग और फिल्मों में काम करने का फैसला कर लिया।
7. अक्षय कुमार की पहेली फिल्म सौगन्ध थी। एक दिन अक्षय कुमार को पता चला कि राजेश खन्ना अपनी फिल्म जय शिव शंकर के लिए युवा कलाकार देख रहे है तो वो उनके दफ्तर जा पहुंचे जहा चार घंटे इंतजार करने के बाद भी राजेश खन्ना बिना मिले ही चले गए। आज राजेश खन्ना की बेटी उनकी पत्नी है।
8. अक्षय महेश भट्ट की एक फिल्म ”आज” में एक character का नाम था जिसमे ये मार्शल आर्ट इंस्ट्रक्टर थे। अक्षय कुमार ने तबसे राजीव से अपना नाम अक्षय कर लिया।
9. अक्षय कुमार के पैर जब बॉलीवुड में जम गए तो उन्हें ढेर सारी फिल्मो के ऑफर आने लग गए थे। 1994 में अक्षय कुमार की 11 फिल्में रिलीज हुई थीं।
अक्षय को तेज़ी से काम करना पसंद हैं। यही वजह है कि अभी भी उनकी साल में तीन से चार फिल्में रिलीज होती हैं।
10. अक्षय कुमार यानि राजीव भाटिया एक पंजाबी राजपूत हैं। उनके पिता का नाम हरिओम भाटिया और माता का अरुणा भाटिया, उनकी एक बहन अल्का भी है। अक्षय और ट्विंकल को एक बेटा आरव और बेटी नितारा है।
11. 2002 में अक्षय को अजनबी फिल्म में सर्वश्रेष्ठ खलनायक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया। 2005 में अक्षय को गरम मसाला फिल्म में सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया। 2005 में एक बार फिर फिल्म मुझसे शादी करोगी के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन के लिए आईफा पुरस्कार दिया गया।
12. अक्षय को भारत का ब्रूस ली भी कहा जाता है। अक्षय कुमार अपनी फिटनेस के लिए 9:30 बजे तक सो जाते हैं और सुबह 4 बजे उठ जाते हैं। वो रात का खाना हमेशा 7 बजे से पहले ही खा लेते हैं।
अक्षय कुमार खुद को फिट रखने के लिए बॉक्सिंग और मार्शल आर्ट्स करते है।
13. अक्षय कुमार कई सालो से सबसे ज्यादा Income Tax देने वालो में से एक है। अक्षय कुमार बहुत मेहनती है। अभी तक 145 से ज्यादा फिल्मे कर चुके है जो की सबसे ज्यादा है।
14. अक्षय कुमार को खिलाडी इसलिए कहा जाता है क्योंकि उन्होने 8 ऐसी फिल्मों में काम किया जिनके नाम में खिलाडी शब्द आया। उनमे से ज्यादातर फिल्म हिट ही रही है –
खिलाडी -1992.
मै खिलाडी तू अनाड़ी -1994.
सबसे बड़ा खिलाडी – 1995.
खिलाड़िओं का खिलाड़िओं- 1996.
मिस्टर एंड मिसेस खिलाडी – 1997
इंटरनेशनल खिलाड़ी – 1999
खिलाडी 420 – 2000
ख़िलाड़ी 786 – 2012
15. उनका मानना है कि ट्विंकल से शादी करने से उनकी जिंदगी बदल गई। शादी जबतक नहीं हुई थी उसके कुछ समय पहले उनकी 14 फिल्में फ्लॉप गयी थी और शादी के बाद से ही भाग्य बदल गया । अक्षय ने कोरोनोवायरस प्रकोप के दौरान 25 करोड़ donate किये। जब भी देश में कभी कोई भी विपदा आयी है तब-तब उन्होने आगे आके दान किये हैं।
–मैं ऐसी भूमि से हूं जहां लोग गलतियां करते हैं और फिर से प्रयास करते हैं, कड़ी मेहनत करते हैं; जहां नकारात्मकता एक विकल्प नहीं।
अक्षय कुमार
–काम काम है, लेकिन जीवन परिवार के लिए है। यही वास्तव में मेरे लिए मायने रखता है।
अक्षय कुमार
You may also like
-
सद्गुरु जग्गी वासुदेव जीवन परिचय /Sadhguru Jaggi Vasudev life history(biography) in Hindi
-
Yuzvendra Chahal Biography युजवेंद्र चहल जीवनी | Yuzvendra Chahal cricinfo , Age , Height , Fiance, Net worth
-
MDH Masala founder धर्मपाल गुलाटी की amazing success story
-
5 Inspiring Hindi Films For Kids
-
Sonu Sood, twitter Hero & ‘God’ of migrant laborers